• Sun. Apr 5th, 2026

एक झटके में जमींदोज हुई जर्जर पानी की टंकी, मजिस्ट्रेट कोर्ट पर गिरा मलबा

ByVijay Singhal

Apr 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह के कड़े रुख के बाद छाता तहसील परिसर में खड़ी जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त करा दिया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान टंकी का भारी-भरकम हिस्सा पास स्थित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट की बिल्डिंग पर जा गिरा, जिससे न्यायालय परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। टंकी ध्वस्त कराने से पहले अधिवक्ताओं चैंबर खाली करा दिए गए थे। इतना ही नहीं, एहतियात के तौर पर टंकी के समीप स्थित जेएम  कोर्ट कैंपस को भी खाली कराया गया था। टंकी गिराए जाने के दौरान होने वाले कंपन और संभावित खतरे को देखते हुए आसपास के सरकारी आवासों में रहने वाले परिवारों को भी कड़ी चेतावनी दी गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति मकान के भीतर न रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.