हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आरटीई (राइट टू एजुकेशन) लागू होने से पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त हुए शिक्षकों पर टेट परीक्षा पास करने का फरमान शिक्षकों के गले नहीं उतर रहा है। टेट परीक्षा के विरोध में शनिवार को नौहझील ब्लॉक से सैंकड़ों शिक्षक दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को उत्तर प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश के शिक्षकों ने टेट परीक्षा का विरोध करने का ऐलान किया था। सुबह शिक्षकों का काफिला दिल्ली की ओर कूच कर गया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष केके चौधरी एवं ब्लॉक मंत्री केपी सिंह ने बताया कि पूरे देश का शिक्षक इसका विरोध करेगा। अब तक इस विभाग में जितने भी शिक्षक नियुक्त हुए हैं, सभी ने उस दौरान बनाए गए नियमों का पालन करते हुए नियुक्ति प्राप्त की थी। शिक्षक समाज पुरजोर तरीके से इसका विरोध करेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, त्रिभुवन दत्त शर्मा एवं अश्विनी शर्मा ने कहा कि क्या 50-55 वर्ष की आयु में पढ़ाई करना संभव है। टेट परीक्षा को पास करने का फरमान निश्चित रूप से शिक्षकों के मान सम्मान पर एक कुठाराघात है। दिल्ली रवाना होने वालों में शिक्षक सत्य प्रकाश, ओम प्रकाश गुप्ता, हरिश्चंद्र चौधरी, ललित चौधरी,योगेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, दिनेश अग्रवाल, मुकुंदमणि शर्मा, विपिन चौधरी, प्रशांत दीक्षित, उत्तम सारस्वत, अजय कुमार, साहब सिंह,राजकुमार चौधरी, महेश चंद शर्मा, रामप्रकाश आदि हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
