• Sun. Apr 5th, 2026

मथुरा वेटेरिनरी विवि में पशु चिकित्सा बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की तैयारी

ByVijay Singhal

Apr 5, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी बीएससी नर्सिंग की डिग्री का पाठ्यक्रम वेटेरिनरी विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगा। दीक्षा समारोह में इस नए पाठयक्रम को शुरू करने के लिए कुलपति ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति के सामने इसका विचार रखा था। अब इस दिशा में कोर्स शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पशु चिकित्सा क्षेत्र में अभी तक बीएससी नर्सिंग की डिग्री नहीं कराई जाती है। 10 मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं गो अनुसंधान संस्थान के दीक्षा समारोह में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सहभागिता की थी। समारोह के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अभिजित मित्र की राज्यपाल से बेहतर पढ़ाई पर गहन चर्चा हुई थी। इस दौरान कुलपति ने राज्यपाल को बताया, पशु चिकित्सा क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग के पाठयक्रम की व्यवस्था नहीं है। अगर बीएससी नर्सिंग की डिग्री के पाठयक्रम पशु चिकित्सा में भी शुरू हो जाएं तो युवाओं को लाभ मिलेगा। तमाम विद्यार्थी इस डिग्री से भविष्य बेहतर बना सकते हैं। इस पर राज्यपाल ने कुलपति से इस संबंध में मीटिंग के मिनट भेजने के लिए कहा था। विश्वविद्यालय ने राज्यपाल को इस संबंध में पत्र भेजा है।शासन स्तर पर इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में पशु चिकित्सा क्षेत्र में बीएससी नर्सिंग का पाठयक्रम शुरू हो जाएगा। इससे जिले के युवाओं को लाभ मिलेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.