• Sun. Apr 5th, 2026

छात्रवृत्ति घोटाले में 153 कॉलेजों पर एफआईआर, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

ByVijay Singhal

Apr 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति हड़पने के बड़े घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 153 प्रोफेशनल कॉलेजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच में इन कॉलेजों में करोड़ों रुपये का छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया है। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के निर्देशन में गठित जांच समिति ने इन सभी संस्थानों को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति भी कर दी है। यह मामला सिर्फ आर्थिक अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों और उनके भविष्य से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2015 से 2021 के बीच इन कॉलेजों ने छात्रवृत्ति के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया। कई कॉलेज जांच के दौरान बंद भी मिले, जिससे घोटाले की गंभीरता और बढ़ गई है। इस घोटाले में जिले के कई बड़े कॉलेजों और नामी विश्वविद्यालयों के नाम सामने आए हैं। साथ ही तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। प्रशासनिक लोगों की मानें तो इस पूरे प्रकरण में सुनियोजित तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.