हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने एक मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को अभय फौजी बताकर हरियाणा की एक महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसके गहने और नकदी भी लूट ली थी। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जैंत प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी की टीम शनिवार रात सनसिटी के पास चेकिंग कर रही थी। रात 9:53 बजे एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान टीम पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार (29) पुत्र रमेश चंद्र, निवासी गांव माल फरह (मथुरा) ने सोशल मीडिया पर अभय फौजी नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। उसने पलवल (हरियाणा) की रहने वाली एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर छटीकरा बुलाया। वहां से उसे अपनी बाइक पर राज गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
