• Sat. Apr 4th, 2026

मथुरा में करंट लगने से युवक की मौत:काम खत्म कर घर लौट रहा था इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक

ByVijay Singhal

Apr 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सुरीर कोतवाली क्षेत्र के परसोती गढ़ी गांव के पास की है। मृतक की पहचान कस्बा सुरीर के रहने वाले पंकज (पुत्र सुनहरी लाल) के रूप में हुई है। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक था। बताया जा रहा है कि पंकज टेंटी गांव से काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन का खंभा आंधी-बारिश में टूटकर सड़क पर गिर गया था। तार भी सड़क पर फैले हुए थे। जैसे ही पंकज वहां पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.