• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा। छाता तहसील के अंतर्गत अकबरपुर के खेत में फसल खा रहे सांड़ की पीट-पीटकर हत्या

ByVijay Singhal

Jan 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां के हाईवे स्थित छाता तहसील के गांव अकबरपुर में कुछ लोगों ने खेत में घुसे एक सांड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने सांड़ को रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। मरे हुए सांड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपियों ने सांड़ के शव को फिलहाल गायब कर दिया है। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। केडी चौकी पुलिस को तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव अकबरपुर में सांड़ गेहूं के खेत में घुसकर फसल को खा रहा था। इसी दौरान खेत स्वामी व उसके परिवारीजन खेत पर पहुंच गए। उन्होंने सांड़ के सींगों में होकर रस्सा बांध दिया। उसे खींच कर गांव की ओर लाने लगे। इस पर सांड़ जमीन पर बैठ गया। आरोपियों ने सांड़ को वहीं पीटना शुरू कर दिया। लाठियों से पिटाई होने से सांड़ का एक सींग भी टूट गया। उन्होंने सांड़ को बहुत ही बेरहमी से मारा, इससे मरणासन्न हो गया। वे उसे छोड़कर भाग गए। सांड़ की गंभीर हालत के बारे में कुछ लोगों ने गोपाल जी मंदिर के महंत मदन मोहन दास को बताया। उन्होंने सांड़ के इलाज को डॉक्टर बुलाया। डॉक्टर ने सांड़ को मृत घोषित कर दिया।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला महामंत्री ठा. देशराज सिंह सिसौदिया ने छाता कोतवाली की केडी पुलिस चौकी पर नामजद तहरीर दी है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने अभी तक सांड़ की पीट-पीट कर हत्या करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करेंगे। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि केडी चौकी पर तहरीर दी है, जांच कराई जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.