• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा। ओरंगाबाद में मुख्य सड़क पर चौकीदार के बेटे का संदिग्ध हालत में मिला शव

ByVijay Singhal

Jan 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औरंगाबाद के पंजाब नेशनल बैंक के सामने मुख्य सड़क पर युवक का शव पड़ा मिला। पास के ही स्कूल के चौकीदार के पुत्र की मौत संदिग्ध बताई जा रही है, जिसका पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि औरंगाबाद स्थित आचार्य चरण महाप्रभु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के चौकीदार लीलाधर के 28 वर्षीय बेटे रवि का शव सुबह लगभग छह बजे विद्यालय के सामने मुख्य सड़क पर मिला। इससे आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मूलरूप से हाथरस के थाना बिसावर के तिलूचौहत्तर गांव का रहने वाला लीलाधर विद्यालय में चौकीदार है और उसी के पास उनका बेटा रहता था। मृतक युवक के सिर पर मामूली चोट के निशान हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.