हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बृज चिकित्सा संस्थान के 46 वें चार दिवसीय वार्षिक उत्सव के तृतीय दिवस पीड़ित मानवता की सेवारत विद्वान पंडितो द्वारा हवन यज्ञ करा मंत्रोच्चारण के साथ सभी के स्वस्थ एवं सम्रद्ध रहने की कामना की , वहीं देश के प्रसिद्ध अस्पताल सर्वोदय हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा लगभग 225 रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ लाभ दिया गया।
शिविर के प्रारंभ में मंत्रोच्चारण व रीति रिवाजों के साथ विद्धवान पंडितो द्वारा हवन का आयोजन कराया गया जिसमें यजमान के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे अपने संबोधन में पूर्व पालिका अध्य्क्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अपने स्थापना दिवस पर निरन्तर चार दिन तक देश के ख्याति प्राप्त अस्पताल व चिकित्सकों को बुलाकर जनपद वासियों की सेवा करने का जो पुण्य कार्य किया है व सराहनीय है।
इस अवसर पर जे.सी.आई कालिंदी से पधारी अध्यक्षा रजनी मालपानी, सचिव शालिनी माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अलका अग्रवाल, शानू चौधरी, रूपाली गर्ग, शानू सामरिया, संगीता अग्रवाल, मोना रस्तोगी, अनिता अग्रवाल द्वारा शिविर में आ कर 2 व्हील चेयर संस्थान को प्रदान कर इस चार दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर की प्रशंसा की ।
शिविर के मुख्य संयोजक शशि भानू गर्ग ने बताया कि चार दिवसीय शिविर का कल 29 जनवरी को समापन होगा अंतिम दिन संस्थान के सामान्य एवं ह्दय रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, शल्य रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग,चर्म रोग,दंत रोग शिशु रोग विशेषज्ञ एवं होमेओपेथी चिकित्सा आदि संस्थान के प्रमुख चिकित्सक अपनी निशुल्क सेवायें देंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अथितियों व बाहर से पधारे चिकित्सकों का संस्थान के मंत्री नगेन्द्र मोहन मित्तल, मुख्य संयोजक शशि भानू गर्ग व संयोजक आशीष गोयल (एड) द्वारा सभी अतिथियों का पटका उड़ा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर रजनीकांत चौकसी, राघव चौकसी, कृष्णा गोपाल सिंघल, नारद सिंघल, चौ० भगवत शरण, सचिन चौधरी, रोहित जोसेफ, आयुषी अग्रवाल,अमित चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
