हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कारब के समीप रविवार को गंग नहर में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव तैरता देखा। ग्रामीणों ने ये जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया फिर शिनाख्त कराई। पुलिस के काफी प्रयासों के बाद भी अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। बता दें कि उप निरीक्षक संतोष यादव के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकल सका। उप निरीक्षक ने बताया कि शव कई दिन पुराना किसी पुरुष का प्रतीत हो रहा है। शरीर पर कपड़े नहीं है। नग्न अवस्था में पाया गया है, जो पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में है। जानवरों ने भी शव के एक हाथ को खा लिया और क्षत-विक्षत कर दिया है। उन्होंने कहा कि शव की अभी तक कोई भी पहचान नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
गांव कारब के समीप गंग नहर में एक शव होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखने वालों की भीड़ लग गई। हालांकि शव की कोई पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन लोगों का कहना है कि आए दिन गंग नहर में शव बहकर आते हैं। नहर में आने वाले शवों की ज्यादातर पहचान नहीं हो पाती है। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो वायरल कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
