• Sun. Feb 15th, 2026

बांके बिहारी की कुंज गलियों में 18 वें दिन विरोध कर रहे लोगों ने किया जनसंपर्क अभियान

ByVijay Singhal

Jan 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बांके बिहारी मंदिर पर प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन पिछले 17 दिन से जारी है। विरोध कर रहे लोगों ने 18 वें दिन प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए जन संपर्क अभियान चलाया। जन संपर्क अभियान की शुरुआत करने से पहले विरोध कर रहे लोग बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां भगवान बांके बिहारी जी से रक्षा करने की गुहार लगाई। बृजवासियों द्वारा पिछले 18 दिन से लगातार प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध जारी है। प्रदर्शन के 18 वें दिन विरोध को मज़बूत करने और तेज करने के उद्देश्य से प्रदर्शनकारी सर्वप्रथम बांके बिहारी चबूतरे पर एकत्रित हुए। यहां पर सभी ने भगवान बांके बिहारी से रक्षा करो की गुहार लगाई और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

बांके बिहारी जी से गुहार लगाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जन संपर्क अभियान शुरू किया। विरोध कर रहे लोगों ने जन संपर्क करने की शुरुआत सबसे पहले कॉरिडोर के दायरे में आ रहे भवनों के स्वामियों से मुलाकात कर की। बृजवासियों द्वारा बांके बिहारी क्षेत्र की सभी गलियों में आम जन मानस से जन संपर्क किया। सभी को कॉरिडोर से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। प्रदर्शनकारियों ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग इस आंदोलन से जुड़े और बृज को बचाने,बृज की संस्कृति को बचाने एवं कुंज गलियों को बचाने के लिए एकत्रित होकर सहयोग करे। ताकि अपने बृज, वृंदावन को बचाया जा सके। घर घर जाकर महिला, पुरुष सभी को आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान बताया बृज वृंदावन धाम एवं हमारे आराध्य श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना पड़ेगा तभी अपने वृंदावन की कुंज गलियों का आनंद ले पायेंगे इसलिए सभी लोग मिल जुलकर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित हो। जन संपर्क अभियान के दौरान मुख्य हिमांशु, राम, विष्णु, अंकित,मनीष,धीरज,दीपू, ,महेश, विजय, टीटू,सुमित,राहुल खंडेलवाल, प्रिंस खंडेलवाल , अमित गौतम , बबलू चाचा, केशव चौहान अनिल गौतम ,अशोक शर्मा ,कुंज बिहारी पाठक ,आशीष वशिष्ठ , दिनेश अग्रवाल , हिमांशु गोस्वामी , अतुल,आकाश, दिनेश, नीरज़, अजय, श्याम,जग मोहन,रवि,राधा मोहन ,मनोज ,राहुल, कुंज बिहारी , गोपाल ,मृदुल, सूरज , बबलू,अनिल, गोविंद, मुक़ेश, तरुण,अशोक, प्रिंस, अमित, कन्हैया, शानू,मुक़ेश, विजय, टीटू,सुमित,राहुल खंडेलवाल आदि लोग उपस्थित रहे l

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.