• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में 6 घंटे में दो पुलिस मुठभेड़,पुलिस ने वाहन चोर को मारी गोली, डकैती में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को पकड़ा

ByVijay Singhal

Jan 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस ने 6 घंटे में दो एनकाउंटर किए। थाना जैंत क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने डकैती में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी साहून को पकड़ा है। शनिवार की देर शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो वाहन चोर वृंदावन की तरफ से मथुरा की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख अपाचे बाइक सवार बदमाश तेहरा गांव के जंगल में घुस गए। बदमाशों के जंगल में जा कर छुपने को सूचना पर थाना जैंत,थाना गोविंद नगर और वृंदावन कोतवाली पुलिस ने तीनों तरफ से जंगल को घेर लिया। पुलिस जंगल में कांबिंग करती हुई जंगल में आगे बढ़ी तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस को नजदीक आता देख अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। करीब 4 राउंड हुई फायरिंग में एक गोली शातिर वाहन चोर सोनू उर्फ नेपाली निवासी पानीघाट वृंदावन के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। वहीं, डकैती मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी साहून को पुलिस ने पकड़ा। फरीदाबाद हरियाणा के रहने वाला साहून पर लूट, डकैती अवैध हथियार रखने के 10 मुकदमे दर्ज है। आरोपी के पास से 23 बोर पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस मुठभेड़ छाता क्षेत्र के लाडपुर बंबे के समीप पास हुई। जंगल और देर रात होने के कारण सोनू उर्फ नेपाली के साथ मौजूद बदमाश अली शेर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस ने जंगल में कांबिंग शुरू कर दी। वहीं घायल सोनू उर्फ नेपाली को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश सोनू उर्फ नेपाली से बिना नंबर की अपाचे बाइक के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए बदमाश के अपराध का रिकॉर्ड खंगाल रही है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी वाहन चोर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर जब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.