• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा एमवीडीए में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

ByVijay Singhal

Jan 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज में तेजी से बढ़ती धार्मिक पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अगले 40 साल को ध्यान रखते हुए ब्रज डवलपमेंट प्लान तैयार किया गया है। इस पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। इसी प्रक्रिया के तहत एक बार फिर मंथन किया गया। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने 40 सालों के विकास की आवश्यकताओं के लिए तैयार किए ब्रज डेवलपमेंट प्लान(मास्टर प्लान) का प्रजेंटेशन किया। इसके आधार पर सभी विभागों के अधिकारियों से आपत्तियां और सुझाव देने को कहा, जिससे इस प्लान में और सुधार किया जा सके। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्रज डेवलपमेंट प्लान पर आपत्तियां और सुझाव मांगे जा रहे हैं। इस प्लान में आगामी 40 सालों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए योजनाओं पर काम होगा। उन्होंने बताया कि प्लान के मुताबिक अगले १०-२० सालों में अवस्थापना पर कहां किस तरह काम किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था किस तरह नियंत्रित होगी, यात्री सुविधाओं में इजाफा कैसे होगा। प्राचीन संरचनाओं को किस तरह से संरक्षित किया जा सकेगा इस प्लान में निर्धारित किया जा रहा है। अन्य विभागों की भी इसमें सहभागिता रहनी है, इसीलिए सभी विभागों से प्रस्तावित प्लान पर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.