हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस संबंध में जिलाधिकारी मथुरा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति को भी अवगत कराने का अनुरोध किया गया है। महासभा के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि फिल्म के शीर्षक और संभावित कथावस्तु से यादव समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में रोष और असंतोष व्याप्त है।पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि यादव समाज का देश के सामाजिक, राजनीतिक और सैन्य क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना स्वीकार्य नहीं होगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि फिल्म में किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या अपमानजनक सामग्री पाई जाती है, तो इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। इसलिए प्रशासन से मांग की गई है कि फिल्म की सामग्री की गहन जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक उसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए।महासभा ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे इस विषय को गंभीरता से लें और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। उन्होंने समाज की भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने की अपील भी की। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
