• Mon. Feb 23rd, 2026

फरह के स्कूल में बिजली चोरी की वीडियो बनाने पर जेई-लाइनमैन को पीटा

ByVijay Singhal

Feb 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के स्कूल में चोरी से बिजली जलाई जा रही थी, विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब वीडियो बनानी शुरू की तो स्कूल संचालक भड़क गए। जेई और लाइनमैन को पीट दिया। पुलिस ने पुलिस ने स्कूल संचालक, एक महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना फरह क्षेत्र के गांव परखम में रेलवे स्टेशन के पास संचालित एनजीपी स्कूल में चोरी से बिजली उपयोग की जा रही थी। जेई गजेंद्र सिंह, टीजी-2 जगदीश शर्मा अन्य विद्युतकर्मियों के साथ शुक्रवार को स्कूल में जांच करने पहुंचे। यहां टीम बिजली चोरी की वीडियो बना रही थी, आरोप है तभी स्कूल संचालक ने विद्युतकर्मी के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर फेंक कर तोड़ दिया। टीम के पास मौजूद फाइल छीनकर पेपरों को फाड़ दिया। आरोप है स्कूल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेई गजेंद्र और लाइनमैन तेजवीर को गाली देते हुए पीट दिया। जेई की तहरीर पर शनिवार को थाना फरह पुलिस ने स्कूल संचालक अमर तिवारी, अनिल, मनीष एवं एक महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.