हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रिफाइनरी में 40वें वार्षिक फ्लावर शो का शुभारंभ हुआ। रिफाइनरी नगर स्थित नगर चौपाल में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी ने किया। इस दौरान सांसद ने रिफाइनरी के पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण के प्रयासों की सराहना की। कहा कि मथुरा रिफाइनरी तकनीक, पर्यावरण और समाज के बीच संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इस अवसर पर रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और प्रमुख मुकुल अग्रवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में टाउनशिप निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसएसपी श्लोक कुमार ने भी शिरकत की। इस दौरान बताया गया कि वर्ष 1986 से निरंतर आयोजित हो रहे फ्लावर शो के 40वें संस्करण में मनोहारी प्रदर्शनी लगाई गई। टाउनशिप के सैकड़ों निवासियों ने विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
