• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा छाता पुलिस ने 18 साल से फरार 25 हजार के इनामी MP के रहने बाले को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना छाता पुलिस ने लूट के एक मामले में 18 वर्ष से फरार चल रहे एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस शातिर लुटेरे पर 25 हजार रुपए का इनाम था। गिरफ्तार किए गए लुटेरे ने 2005 में आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक परिवार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मथुरा के थाना छाता प्रभारी संजीव दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने शातिर लुटेरा सप्पा उर्फ सरिया उर्फ सपात पुत्र अंगूर खान को गिरफ्तार किया। सप्पा मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाना महाराजपुरा क्षेत्र के गांव चकराय पुर का रहने वाला है।
शातिर लुटेरे सप्पा ने 5 नंबर 2005 में रात को 1 बजे आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अपने साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यहां पश्चिम बिहार नई दिल्ली निवासी प्रेम शुक्ला अपने परिवार के साथ मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान थाना छाता के गांव बिलौठी के पास सप्पा ने उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर सप्पा फरार हो गया। पुलिस ने सप्पा की तलाश के लिए हर संभव जगह दविश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। शातिर सप्पा पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। 18 वर्ष से तलाश शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में आखिर कार छाता पुलिस को सफलता मिली और उसे जेल भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.