• Sun. Feb 22nd, 2026

शादी में आए जीजा की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु, फंदे से लटका मिला शव

ByVijay Singhal

Feb 22, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। राया के गांव अयेरा में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शादी में शामिल होने आए जीजा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। उनका शव पास में बने खंडहर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पुलिस मृत्यु का कारणों की जांच में जुटी है। बुलंदशहर जिले के गांव सतपुरा डिबाई निवासी 27 वर्षीय सुभाष अपने चचेरे साले पुष्पेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल राया के गांव अयेरा आए थे। शनिवार को साले पुष्पेंद्र की बरात अलीगढ़ जिले के गांव हस्तपुर जानी थी। शुक्रवार शाम को डीजे पर नाच-गाना और शादी की रस्में चलती रहीं। कार्यक्रम के बाद रात 10 बजे सभी सोने की तैयारी करने लगे। सुभाष भी पत्नी और बच्चों के साथ बिस्तर में लेट गए थे।ग्रामीणों ने घर के पास ही बने खंडहर में गाटर से रस्सी के फंदे पर एक लटका देखा। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। सुभाष का शव देख पत्नी के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। राया थाना प्रभारी करमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.