• Sun. Feb 22nd, 2026

रमणरेती आश्रम में महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: श्रद्धालु के कुंडल खींचकर घूंघट में भागी चोरनी को दौड़ाया, सीओ श्वेता वर्मा ने दबोचा

ByVijay Singhal

Feb 22, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। रमणरेती आश्रम में होली के रंगों के बीच श्रद्धालुओं के कान के कुंडल और जंजीर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। भीड़ में सादा वर्दी में तैनात दो महिला पुलिस कर्मियों ने गिरोह की घूंघट वाली एक महिला को दबोच लिया है, जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गई।पकड़ी गई महिला हाथरस की रहने वाली है। उसके साथ आधा दर्जन महिलाएं भीड़ में वारदात को अंजाम देने आई थी। पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। कान्हा की धार्मिक नगरी में होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर कई दिनों चलने वाले होली उत्सव को लेकर जहां चोरों ने वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली है, वहीं पुलिस ने भी पहले से तैयारी करके चुनौती को स्वीकार लिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने महावन में रमणरेती आश्रम में होली के रंगों के बीच सादा वर्दी में दो दर्जन महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की थी, जो श्रद्धालुओं के बीच में चोरों की गतिविधियों में नजर रखे थे। रमणरेती आश्रम में होली के रंगों के बीच श्रद्धालु के कान के कुंडल खींचकर घूंघट में भागी एक महिला को सादा वर्दी में खड़ी दो महिला पुलिस कर्मी विक्सी राजपूत और नीतू ने दौड़ा लिया। गेट के पास खड़ी महावन सीओ श्वेता वर्मा ने उसे दबोच लिया। उसने महिला ने अपना नाम मंजू उर्फ मिथलेश निवासी नगला चौबे थाना हाथरस गेट जिला हाथरस बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका छह महिलाओं का गिरोह है। वह टेंपो से सुबह मथुरा आती हैं। होली की भीड़ को देखते हुए उन्होंने महावन के रमणरेती, बरसाना में लड्डू और लठामार होली के साथ वृंदावन और मथुरा में भीड़ का फायदा उठाकर महिला श्रद्धालओं के कुंडल और जंजीर चोरी करने की योजना बनाई थी। उनके गिरोह में आगरा के सैंया की मीना कुशवाह, अलीगढ़ बल्ला की चंदा, उनकी बहू उर्मिला, चंदा की बहन आगरा निवासी राधा और जलेसर शेरगंज गली निवासी रजिया शामिल हैं। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि महिला चोर गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.