• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा का ह्र्दयस्थल होली गेट सहित शहर के प्रमुख तिराहा और चौराहों पर तिरंगे सजाया गया

ByVijay Singhal

Jan 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक बार फिर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। शहर को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र के स्वागत के लिए भव्यता पूर्वक सजाया गया है। होली गेट सहित शहर के प्रमुख तिराहा और चौराहों पर तिरंगे की शक्ल में भव्यता देखते ही बन रही है।

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में वर्ष उत्सवों का आयोजन होता है। इस दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर और प्रमुख स्थलों पर सजावट की जाती है। इसी परंपरा के अंतर्गत 26 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भी शहर को सजाया गया है। छावनी परिषद ने योद्धा टैंक को तिरंगा का रंग दिया है। डीग गेट, भूतेश्वर तिराहा सहित शहर के अन्य तिराहों और चौराहों को नगर निगम ने राष्ट्रीय ध्वज के रंग सजाया है। होली गेट पर लाइटिंग की गई है। कलक्ट्रेट सहित अन्य विभिन्न विभागीय कार्यालयाें को भी सजाया गया है। गणतंत्र दिवस पर नगर के बाजार और परिक्रमा मार्ग को युवाओं और व्यापारियों द्वारा तिरंगे रंग से सजाया जाएगा। सुबह नगर में निकलने वाली स्कूलों की रैली के दौरान बच्चों को मिठाई और उपहार वितरित किए जाएंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.