• Fri. Nov 27th, 2026

फरह पुलिस ने इनामी हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़, दोनों टांगों में लगीं गोलियां

Byvijay.singhal1233

Feb 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में हाईवे पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर रामजीत पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।  पुलिस व स्वॉट टीम ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गोली चला दी, लेकिन पुलिस ने उसकी दोनों टांगों में गोलियां मारकर दबोच लिया। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि रामजीत लंबे समय से मथुरा और आगरा में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ दोनों जिलों में करीब 35 प्राथमिकी भी दर्ज हैं। पिछले दिनों उसने फरह में दो महिलाओं के कुंडल लूटने की घटना की थी। इन घटनाओं में शामिल उसके दो साथियों रवि और महेंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका था। रामजीत की पुलिस को तलाश थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गोवर्धन पुलिया के पास उसे पहचान लिया। गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आगे बढ़ी तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीमों ने घेराबंदी करके उसकी दोनों टांगों में गोलियां मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने पुलिस को बताया कि कुंडल बेचने पर उसके हिस्से में 24 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने नकदी, तमंचा और बाइक बरामद की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.