• Sun. Feb 22nd, 2026

सोंख में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो छात्राएं लापता, मध्यप्रदेश से बरामद कीं

ByVijay Singhal

Feb 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने गई दो छात्राएं घर नहीं लौटी। बताया जा रहा दोनों छात्राएं एक बाइक सवार युवक के साथ बैठकर गई थीं। परिजन ने जानकारी के बाद तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस के बाद दोनों छात्राओं का पता लगाया। इसके बाद दोनों को मध्यप्रदेश पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद परिजन के रवाना हो गए हैं। रविवार को पुलिस दोनों को परिजन के सुपुर्द करेगी। मगोर्रा क्षेत्र की रहने वाली हाईस्कूल की छात्राएं शुक्रवार सुबह बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। सूचना मिलते ही पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुट गई। इस दौरान जांच में सामने आया कि परीक्षा देने की बजाए दोनों छात्राएं गांव के ही एक युवक की बाइक पर बैठकर फोड़र पहुंची। यहां से दूसरी वाहन में सवार होकर लापता हो गईं। समय खत्म होने के बाद जब दोनों वापस घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। दोनों छात्राओं के पिता सीधे थाना पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुट गई। मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। दोनों छात्राओं के फोन सर्विलांस पर लगाए। पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राएं चचेरी बहन हैं। दोनों हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थीं। सर्विलांस से दोनों छात्राओं की मध्यप्रदेश के डाबरा रेलवे स्टेशन पर लोकेशन मिली। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.