• Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा में कांग्रेस ने की राहुल गांधी को धमकी देने पर एफआईआर की मांग

ByVijay Singhal

Feb 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सोशल मीडिया पर कथित भाजपा नेता राजसिंह आमेरा द्वारा दो दिन पूर्व 25 सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को खुलेआम गोली मारने की धमकी देने पर कांग्रेसी मुखर हो गए हैं। उन्होंने यहां जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में एसएसपी को तहरीर देकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मुकेश धनगर ने बताया कि वीडियो में राज सिंह आमेरा स्वयं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा बता रहा है। उन्होंने कहा कि इस विद्वेषपूर्ण वक्तव्य से न सिर्फ निर्वाचित सांसदों एवं नेता प्रतिपक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भड़काने का प्रयास भी किया गया है। जो संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि ऐसे समर्थकों के रहते लोकतंत्र की रक्षा संभव नहीं है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग कर भड़काऊ भाषण देने एवं गलत जानकारी फैलाने के आरोप में मंत्री किरण रिजिजू पर भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, अश्विनी शुक्ला एड., आदित्य तिवारी एड., खुशीराम पटेल एड., आकाश सक्सेना, अरविंद भाई, बिट्टू भाई, मनीष गोस्वामी, संदीप हिंडोल, आशीष शर्मा, पंकज चौधरी, हरदेव सिंह, रमेश कश्यप, जिलानी कादरी, रवि वाल्मीकि, हाशिम हुमेर, शैलेंद्र चौधरी, दीपिक दीक्षित, शाहिद कुरेशी, अभय प्रताप सिंह आदि रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.