• Sat. Feb 21st, 2026

तरौली में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार, हरियाणा का युवक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता के अंतर्गत गांव तरौली जनूबी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर हरियाणा के फरीदाबाद निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मृत नर मोर बरामद कर वन्य जीप संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। आरोपी मोर को प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर ले जाने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव तरौली जनूबी के जंगल में पेड़ पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी मोर को एक युवक ने डंडा मारकर गिरा लिया। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई, जब आरोपी मृत मोर को प्लास्टिक के कट्टे में भर रहा था। खेतों पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर इलाका पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने वन विभाग टीम को बुलाया। सूचना पर वन विभाग के बीट प्रभारी प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े युवक ने अपना नाम बिजेंद्र उर्फ वीरेन्द्र निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा बताया। तलाशी के दौरान कट्टे से मोर का शव बरामद कर थाने ले गये। बताते हैं कि आरोपी के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं, इसके बारे में उसने बताया कि भागते समय गिरने के कारण उसे चोटें आईं। डीएफओ वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वन विभाग ने मोर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कहीं किसी बड़े शिकारी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.