• Sat. Feb 21st, 2026

यमुना खादर के 300 अवैध निर्माण की सूची तैयार, होगी कार्रवाई

ByVijay Singhal

Feb 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना खादर एवं नदी के रिवर बेड में लोगों द्वारा अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही हैं। बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इधर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) की टीम ने खादर में बने मात्र 300 अवैध भवनों को चिह्नित कर भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। टीम द्वारा भवनों के ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। नगर के वराह घाट, गऊघाट से लेकर पानीघाट, कुंभ क्षेत्र के समीप एवं पानीगांव पक्के पुल के नीचे नदी किनारे लोगों द्वारा अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही हैं। एमवीडीए की टीम ने सर्वे कर दो खादर में बने 300 अवैध मकानों की सूची तैयार की है। इनके निर्माण का एमवीडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया है। इस पर एमवीडीए ने खादर में भवनों का निर्माण करने वाले भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन भवन स्वामियों ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। नगर निगम जल्द ही ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यमुना खादर में भवनों का निर्माण अवैध है। ऐसे भवनों का चिहि़्नत किया जा रहा है। भवन स्वामियों को नोटिस भेजने के बाद जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.