हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। गणेशरा मार्ग पर टीम ने कई स्थानों अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को ढहा दिया। इस दौरान श्रीनाथ अपार्टमेंट के पीछे की दीवार तोड़ने पर हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक की। अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया। गणेशरा मार्ग पर ड्रेनेज भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पशुओं के लिए शेड, पार्क में कब्जों और अवैध पार्किंग को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। नाले के किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर लगभग 8-10 फुट कब्जा की गई भूमि पर खड़ी बाउंड्रीवॉल को भी ध्वस्त कर दिया गया। लगभग 300 मीटर तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके बाद श्रीनाथ अपार्टमेंट के पार्क की पिछली दीवार को तोड़ने पर विवाद खड़ा हो गया। अपार्टमेंट की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। सिंचाई विभाग की कार्रवाई होने आहट मिलते ही सोसाइटी में रहने वाले लोग सक्रिय हो गए। उन्होंने बिल्डर पुनीत बंसल, पीयूष जैन और संजय अग्रवाल आदि को फोन लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी कोई फोन नहीं उठाया। 40 मिनट के बाद एक बार फोन उठाया तो मौके पर आने के लिए कहा जिस पर उन्होंने हमारे पास अब कोई कागज नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
