हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में होली के लिए सब्जी और फलों से गुलाल तैयार किया जा रहा है। गुलाल की बिक्री के लिए जेल प्रशासन जगह-जगह स्टॉल लगाएगा ताकि लोग हर्बल गुलाल खरीद सकें। कारागार में बंदियों द्वारा प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार किया है। यह गुलाल चुकंदर, गाजर, पालक व हल्दी जैसी सब्जियों से बनाया गया है। बंदियों द्वारा तैयार किया गया हरा, पीला और गुलाबी गुलाल न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित है बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि हर्बल गुलाल के 100 और 200 ग्राम के पैकेटों की बिक्री के लिए जिला कारागार के समीप स्थित मुलाकात घर पर स्टॉल लगाया जाएगा। वहीं 22 फरवरी को डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य ऑडिटोरियम में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में भी बंदियों द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल, ठाकुरजी की पोशाक, हथकरघा से बनी साड़ी और तौलिया आदि उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की जाएगी।
