• Fri. Feb 20th, 2026

जिला पंचायत प्रत्याशी से देर रात दबंगों ने की मारपीट और गाली गलौज, मुकदमा दर्ज

ByVijay Singhal

Feb 20, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार से बुधवार देर रात्रि 10 बजे कुछ दबंगों ने मारपीट व अभद्रता कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अपनी पत्नी व दो बच्चे के साथ गांव सेलखेड़ा से जन्मदिन के कार्यक्रम में से लौट रहा था। लौटते वक्त उसके साथ मारपीट गाली गलौज कर दी। उसकी गाड़ी का दबंगों ने पीछा करते हुए उसकी गाड़ी भी तोड़ दीं। बलदेव थाना क्षेत् गांव किलौनी निवासी पप्पू पुत्र मुख्तियार ने फॉरच्यूनर सवार जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रमोद भरंगर को बीच सड़क पर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लगाकर गाड़ी रुकवा ली।गाली गलौज व मारपीट कर दी। राहगीरों ने समझाया तब जाकर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल हटाई। प्रमोद भरंगर से हुई मारपीट की फोन से बात अपने भाई विजय को बताई। विजय पुत्र मुख्तियार दो अज्ञात व्यक्तियों को लेकर गांव के बाहर खड़ा हो गया। प्रमोद भरंगर की गाड़ी का पीछा किया। उसने गाड़ी नहीं रोकी तो उसकी गाड़ी का पीछे करते हुए पीछे से उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त करके रोक ली। पप्पू , विजय व दो अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट की। गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गए। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रमोद भरंगर ने बताया यह घटना साजिश के तहत हुई है। पत्नी और बच्चे मेरे साथ थे। बताया पूर्व में इनका झगड़े का कोई समझौता कराया उसकी रंजिश मानकर साजिश के तहत यह घटना की गई है। गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। सोने की चेन लेकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.