• Fri. Feb 20th, 2026

हुरियारों के भेष में तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी, हुड़दंगियों पर रखेंगे पैनी नजर

ByVijay Singhal

Feb 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध लड्डू व लठामार होली सहित ब्रज में रंगोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है। बरसाना से लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। इस बार हुरियारों और आम श्रद्धालुओं के भेष में सादा कपड़ों सुरक्षाकर्मी भीड़ के बीच तैनात रहकर हुड़दंगियों और संदिग्धों पर नजर रखेंगे। वहीं कई जिलों का पुलिस फोर्स भी सुरक्षा में तैनात रहेगा। सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एंटी-सबोटाज टीम (एएसटी) और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) द्वारा सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसके अतिरिक्त, ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, कंट्रोल रूम और ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी होगी। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.