• Fri. Feb 20th, 2026

हाईवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 20, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में महिलाओं से चेन, कुंडल लूटने की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरे के दो साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि फरह में 13 फरवरी को मीरादेवी के कुंडल छीन लिए थे। 18 फरवरी को बलदेव की सौमित्री देवी के कुंडल लूटे गए थे। बुधवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने ग्राम सूमपुरा, फरह निवासी महेंद्र को पकड़ लिया। महेंद्र पर कई मामले दर्ज हैं। उसके पास से नकदी के साथ टेंपो भी बरामद किया है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आगरा और मथुरा के फरह क्षेत्र में कुंडल लूट की घटनाएं हो रही थीं, जिसमें अपराधी अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर रहे थे। पींगरी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद उसे पकड़ा गया। इसके पहले उसके साथी रवि को भी जेल भेजा चुका है। अब रामजीत की तलाश है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.