हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को दो भाइयों की लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया। छटीकरा रोड पर अर्धनिर्मित इमारत और बेशकीमती प्लॉटों को कुर्क किया गया। इसके लिए मुनादी करवाई गई। एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि कृष्णा विहार, कोतवाली के रहने वाले योगेश और राजन के विरुद्ध गिरोहबंद अधिनियम की कार्यवाही की गई थी। दोनों ने संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए अपराध से संपत्ति इकट्ठी की है। संपत्ति जब्तीकरण के आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। पुलिस ने तहसील सदर की टीम के साथ मिलकर मुनादी करवाने के बाद मौजा राल में राधाकुंड छटीकरा मार्ग पर अर्धनिर्मित इमारत और दो प्लाटों को कुर्क किया गया। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत साढ़े नौ करोड़ रुपये आंकी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
