हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में नगर निगम के पार्षद मुन्ना मलिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मथुरा में मतदाता सूची में हो रहे ‘फॉर्म 7’ के कथित दुरुपयोग और आगामी चुनावों के लिए संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी नेताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और मथुरा में संगठन को और अधिक धार देने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोट बढ़ाना और वोट बचाना ही इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुन्ना मलिक ने कहा कि मथुरा में जानबूझकर समाजवादी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं के नाम काटने के लिए फॉर्म 7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को साक्ष्यों के साथ अवगत कराया है कि किस प्रकार प्रशासन के सहयोग से विपक्षी दलों के वोट हटाने की साजिश रची जा रही है। रणवीर सिंह धनगर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को बलदेव क्षेत्र की जमीनी रिपोर्ट दी है और विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में संगठन गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगा। राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड एवं पवन चौधरी राष्ट्रीय सचिव, लोहिया वाहिनी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम कटवाना लोकतंत्र की हत्या है, जिसे समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
