• Sun. Jun 14th, 2026

गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, तीन भाइयों समेत 4 की मौत

ByVijay Singhal

Feb 19, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन के मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला देविया में बुधवार रात साढ़े आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर पानी की टंकी से टकराने के बाद गोवर्धन ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी अधिक था। पूरी कार डूब गई। उसमें सवार चार लोग भी डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने ड्रेन में छलांग लगाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी।ग्रामीणों का कहना है कि ड्रेन के पास मोड़ पर एक पानी की सीमेंट से बनी टंकी है। तेज रफ्तार कार इसी टंकी से टकरा गई और फिर अनियंत्रित होकर ड्रेन में घुस गई। ड्रेन में पानी अधिक था। पूरी कार पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने शोर सुना तो कुछ ने ड्रेन में छलांग लगाई और कुछ ने पुलिस को सूचना दी। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी। ट्रैक्टर की मदद से रस्सी डालकर कार को ड्रेन से बाहर निकाला गया। कार के नंबर के आधार मृतकों की पहचान महावन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राहुल, अमित, मोहित के रूप में हुई। एक की पहचान नहीं हो पाई है।एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यह सभी किसी कार्यक्रम में शामिल होने डीग की ओर जा रहे थे। तभी कार 10 फीट गहरी ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी का बहाव तेज था। गोवर्धन थाने के एसआई हरेंद्र मलिक ने बताया कि पता चला है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं और आपस में भाई लगते हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.