• Thu. Feb 19th, 2026

धर्मशाला के कमरे में मिला युवक का शव, फंदा लगाकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Feb 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित होली गेट की प्रसिद्ध अग्रवाल धर्मशाला में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना धर्मशाला के कमरा नंबर 25 की है। मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम मढनई, थाना सादाबाद, जिला हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक धर्मशाला के कमरे में ठहरा हुआ था, जहां उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही होली गेट चौकी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शहर की प्रमुख और बहुचर्चित अग्रवाल धर्मशाला में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.