हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के कार्ष्णि उदासीन रमणरेती आश्रम में 95वें वार्षिक कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव का बुधवार से पांच दिवसीय शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, रमेश भाई ओझा और मालूक पीठाधीश्वर मनीष महाराज सहित भारतवर्ष के कई संत समागम में शामिल हुए। महोत्सव के लिए आश्रम के तीन मुख्य द्वारों को केसरिया और श्वेत रंग के वस्त्रों से सजाया गया है। कोलकाता से आए कारीगर पिछले लगभग पंद्रह दिनों से आश्रम की सजावट का कार्य कर रहे हैं। आश्रम के मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ने बताया कि संत समागम के लिए 40 फीट चौड़ा और 40 फीट लंबा मंच तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 120 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा विशाल पंडाल बनाया गया है। भंडारे के लिए तीन अलग-अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार, फाल्गुन शुक्ला प्रतिपदा (18 फरवरी) को सुबह 8 बजे गणेशादि पूजन और मंगल कलश स्थापना के साथ हुई। प्रातः 8:30 बजे से अखंड श्रीमद्गोपालविलास, श्रीमद्भगवद्गीता, वेदपाठ और संकीर्तन यज्ञ प्रारंभ हुआ। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक महापुरुषों के सदुपदेश हुए। फाल्गुन शुक्ला द्वितीया (19 फरवरी, गुरुवार) को प्रातः 6 बजे श्री सदगुरुदेव जी का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9 बजे से यज्ञोपवीत संस्कार आरंभ होंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 6 बजे तक महापुरुषों के सदुपदेश होंगे। महोत्सव का समापन फाल्गुन शुक्ला पंचमी को यमुना में यज्ञांत स्नान के साथ होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
