• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा ई-चालान ऑफिस में होमगार्ड का सुबह फंदे पर लटका मिला शव

ByVijay Singhal

Feb 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ई-चालान ऑफिस परिसर में एक होमगार्ड का शव फांसी पर लटका मिला। यह कार्यालय एसएसपी कार्यालय के पास स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बलदेव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौना निवासी लखन पुत्र मलखान सिंह के रूप में हुई है। लखन की ड्यूटी ई-चालान ऑफिस में थी और वह मंगलवार रात ड्यूटी पर आया था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.