हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर्ड कमेटी सर्वसम्मति से फैसले ले रही है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि बुधवार से ठाकुरजी जगमोहन से श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। वहीं मंदिर के लिए पूर्व में लागू समय सारिणी का पालन करने के लिए सेवाधिकारी से कहा गया है। चूंकि सेवाधिकारी इस कमेटी के सदस्य हैं, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वह नए नियमों को पालन करेंगे। वहीं ठाकुर जी को अर्पित फूलमालाओं से बनी धूपबत्ती लोगों के घरों को महकाने का काम करेंगी। इस दिशा में कमेटी काम करेगी। वहीं आर्टिफिशियल सजावट पर रोक लगाई गई है। हाईपावर्ड कमेटी की बैठक लक्ष्मण शहीद सभागार में हुई है। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चाएं की गईं। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी तो कुछ को 12 मार्च को होने वाली अगली बैठक के लिए विचाराधीन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमेटी के अध्यक्ष व हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के हित में काम किए जा रहे हैं। मंदिर में लगाई गई रेलिंग से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं ठाकुरजी को अब गर्भगृह से बाहर जगमोहन में विराजने के लिए सेवाधिकारी से कहा गया। बुधवार को सेवाधिकारी कमेटी के राजभोग सदस्य श्रीवर्धन गोस्वामी है। बैठक में कमेटी के सदस्य रिटायर्ड जिला जज मुकेश मिश्रा, जिला जज विकास कुमार, सचिव डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, राजभोग समूह से शैलेंद्र गोस्वामी एवं श्रीवर्धन गोस्वामी, शयनभोग समूह से दिनेश कुमार गोस्वामी और विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
