हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में जेल बैडमिंटन प्रीमियर लीग-2 का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनीता सिंह एवं एसीजेएम रेलवे सूर्यभान वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा बैडमिंटन खेलकर किया।
जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि लीग में 64 बंदी प्रतिभाग कर रहे हैं। इन्हें दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप में 16-16 खिलाड़ी शामिल हैं। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलकूद से अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होता है। इस दौरान जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, उप जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, हेमराज, फार्मासिस्ट सोहन सारस्वत, कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
