हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राधावल्लभ ने स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय के स्टाफ की मौजूदगी में 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को रूबेला व अन्य बीमारियों से बचाव के टीके लगाए। टीकाकरण प्रक्रिया के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य कार्ड भी जांचे गए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी बच्चा सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि वर्तमान में बच्चों में विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, “बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उन्हें भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचाने हेतु यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर ऐसे आयोजनों से बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी बेहतर तरीके से हो पाती है।”शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रितेश निर्मल, डॉ. रोहतास तेवतिया, नेहा चौधरी, बी.बी. भारद्वाज, प्रिया भट्ट, उषा शर्मा, सुमन चौधरी और यूनिसेफ से ममता उपस्थित रहीं। विद्यालय स्टाफ में प्रधानाचार्य अंतिम गर्ग, दारा सिंह, नीरज देवी, गायत्री अग्रवाल, रमा, मंजू और संगीता सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
