• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा-वृंदावन जनसुनवाई में सफाई, अतिक्रमण की मिली शिकायतें

ByVijay Singhal

Feb 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने विभिन्न जोनों में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान नगर आयुक्त जग प्रवेश सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे और संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने जनसुनवाई की। यहां कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4 अतिक्रमण, 1 पेंशन, 2 आवारा कुत्तों को पकड़वाने और 2 सफाई से संबंधित थीं। इनमें से एक सफाई संबंधी शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वृंदावन जोनल कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने दो सफाई संबंधी शिकायतें सुनीं। वहीं, जनरल गंज स्थित सिटी जोन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के समक्ष सफाई से संबंधित एक शिकायत दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त, सफाई और जलकर से जुड़ी कुछ अन्य शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान, अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.