हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के भूतेश्वर क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति हो गई, जब प्रसाशनिक अधिकारी और पुलिस टीम एक किराए की दुकान खाली कराने पहुंची। स्थानीय लोगों ने बिना लिखित आदेश के दुकान खाली कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। किराएदार शकील कुरैशी पुत्र यामीन ने अधिकारियों से कार्रवाई संबंधी आदेश की प्रति दिखाने की मांग की। आरोप है कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक कर्मचारी कोई स्पष्ट दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। स्थिति बिगड़ती देख क्षेत्रीय लोगों ने भी हस्तक्षेप करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर उत्पन्न विवाद के बीच उपजिलाधिकारी बिना कोई स्पष्ट बयान दिए वहां से चले गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं जारी हैं। फिलहाल स्थिति शांत है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कानूनी विवाद अभी भी बना हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
