• Sat. Jun 13th, 2026

मथुरा के सागर बंसल बने अध्यक्ष और गोविंद सोलंकी बने महामंत्री-

Spread the love

रिपोर्ट मोहित सिंघल मथुरा टैक्स बार एसोसिएशन यूथ पंजी मथुरा का वार्षिक चुनाव एक स्थानीय होटल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी एडवोकेट नवीन प्रकाश मित्तल और एडवोकेट नटवर वशिष्ठ द्वारा चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करायी गई ।चुनाव अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाये जाने के लिए पहले समस्त नियम बताते हुए चयन किए जाने वाले पदो की जानकारी दी और समस्त सदस्यों को अपना नाम प्रस्तावित करने को कहा।समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सागर बंसल को अध्यक्ष,गोविंद सोलंकी को महामंत्री,सुरेश कुशवाह और मृदुल मोहन मित्तल को उपाध्यक्ष, तपिश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष,नवीन बंसल और विकास बंसल को संयुक्त सचिव, नितिन शर्मा को ऑडिटर संतोष कुमार और सौरभ अरोड़ा पुस्तकालय मंत्री,सागर कालरा को मीडिया प्रभारी चुना गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।कार्यक्रम में मुख्यरूप से उमेश अग्रवाल,आशीष कुमार लवानिया,मनीष गुप्ता,शुभम शर्मा,मोहित खंडेलवाल,लोकेश ठाकुर,रविकांत आदि सदस्य उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.