• Tue. Feb 17th, 2026

50 रुपये के लिए ई-रिक्शा चालक की नाक काटी:चार्जिंग के दौरान विवाद में हमला

ByVijay Singhal

Feb 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की बद्री नगर कॉलोनी में 50 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक ई-रिक्शा चालक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बद्री नगर कॉलोनी निवासी नदीम (उर्फ नकीम) ने अपना ई-रिक्शा मोहल्ले में ही चार्जिंग पर लगाया था। चार्जिंग के 50 रुपये को लेकर उसका चार्जिंग संचालक से विवाद हो गया। नदीम का कहना था कि वह बाकी पैसे बाद में दे देगा, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।आरोप है कि बहस बढ़ने पर दबंगों ने नकीम पर हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी। हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना कि घायल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.