• Tue. Feb 17th, 2026

रसूखदार नेता बनाने का झांसा देकर पेट्रोल पंप कारोबारी से 50.63 लाख रुपये ठगे

ByVijay Singhal

Feb 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। क्षेत्र का रसूखदार नेता बनाने और राजनीति में ऊंचा मुकाम दिलाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने पेट्रोल पंप कारोबारी से 50.63 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज एक साल तक हर माह एक-दो लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराते रहे। सियासत नहीं चमकने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राया के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले राकेश कुमार अग्रवाल का गांव सोनई में पेट्रोल पंप है। उन्होंने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि नवंबर 2024 में उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोनकर्ता ने अपना नाम राजेश बताते हुए कहा कि आप बुजुर्ग हैं, एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बन जाओ। इससे आप चुनावी बैठकों में हिस्सा लेंगे और समाजसेवा करेंगे और क्षेत्र में रसूखदार छवि बनेगी। साथ ही हर माह चार से पांच लाख रुपये की इनकम होगी। वह फोनकर्ता की बातों में फंस गए। इसके बाद राजेश ने उनसे कुछ दस्तावेज मांगे और अपने संस्थान में नियुक्ति का दावा किया। इसकी एवज में राजेश ने कारोबारी से 3.31 लाख रुपये अपने खाते मेें ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद दिसंबर माह में राजेश ने चार लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसी तरह नवंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक फोनकर्ता अपने खाते में कारोबारी से रकम ट्रांसफर कराता रहा। किसी माह एक लाख तो किसी माह तीन लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से अपने खाते में डलवाता रहा। रकम वापस करने का दावा भी किया। ठगी का अहसास होने के बाद कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी और साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.