• Thu. Nov 26th, 2026

वृंदावनवासियों की बुझेगी प्यास, तीन नए नलकूप बनेंगे खास

Byvijay.singhal1233

Feb 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावनवासियों की प्यास बुझाने के लिए जल निगम यमुना किनारे तीन नए नलकूपों का निर्माण कराएगा। इस क्षेत्र में टीडीएस मानक अनुसार मिलने के बाद यह योजना बनाई गई है। अब गर्मियों के मौसम में लोगों को जल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तीनों नलकूपों का निर्माण होगा। प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। वृंदावन के कई इलाकों में भूगर्भ जल का खारापन (टीडीएस) एक बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए जल निगम के तकनीकी विशेषज्ञों ने यमुना किनारे विभिन्न स्थानों पर सर्वे किया था। जांच के दौरान यमुना के निकट राजपुर खादर क्षेत्र में पानी के नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए। यहां का टीडीएस स्तर पीने योग्य पानी के निर्धारित पैमानों पर खरा उतरा है। इसके बाद बाद विभाग ने इसी स्थान पर नलकूपों को लगाने का निर्णय लिया है। योजना के अनुसार, प्रत्येक नलकूप की क्षमता और उनके साथ बनने वाले बुनियादी ढांचे को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि, वह रोजाना लाखों लीटर पानी की अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित कर सकेंगे। वर्तमान में वृंदावन के कई वार्डों के लोग निजी संसाधनों से जल उपयोग करते है या टैंकरों पर निर्भरता है। इन तीन नए नलकूपों के चालू होने से मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में पानी का प्रेशर बढ़ेगा, जिससे दूरदराज की कॉलोनियों में स्थित घरों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.