• Thu. Nov 26th, 2026

बरसाना में लठामार होली से पहले प्रशासन का जनता दरबार

Byvijay.singhal1233

Feb 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में लड्डूमार और लठामार होली की व्यवस्थाओं में कोई चूक न हो, इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों की जमीनी समीक्षा तेज कर दी है। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में प्रशासन ने विभागों से कार्यों की प्रगति जानी। साथ ही स्थानीय नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को भी सुना। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी ने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत के साथ स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसी क्रम में विद्युत विभाग को समय से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेटिंग, वॉच टावर और पैच वर्क का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा गया। कंट्रोल रूम से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए कि ड्रेनों की पूरी तरह सफाई कराई जाए। बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कचरे के कारण गोवर्धन ड्रेन गंदा हो रहा है। इस पर सिंचाई और नगर पंचायत दोनों विभागों को ड्रेन में साफ पानी की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने और गंदगी हटाने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों ने बैठक में कहा कि हर साल मेले में घरों और गलियों को पूरी तरह से पैक कर दिया जाता है। जरूरी काम के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने मांग की कि इस बार ऐसी व्यवस्था न की जाए। हुरियारों के आवागमन और होली की चौपाई निकलने के दौरान आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा हुई। उपजिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों को ध्यान में रखकर व्यवस्था तय की जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.