• Tue. Feb 17th, 2026

छाता-बरसाना के बीच रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने की मांग

ByVijay Singhal

Feb 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी नजेव्स चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली के नजदीक आते ही ब्रज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। उत्सव शुरू होने से पहले ही देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंच रहे हैं, लेकिन परिवहन व्यवस्था पुख्ता न होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों के भरोसे रहना पड़ रहा है। छाता से बरसाना मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या सीमित है, जिसके चलते यात्री घंटों इंतजार करते हैं। बसों की अनुपलब्धता के कारण डग्गामार वाहन चालक क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाकर दौड़ते हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी के साथ-साथ जान का भी खतरा रहता है। क्षेत्र के राजवीर, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद कुमार, निरंजन शर्मा, दीपक और राकेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आगामी उत्सवों को देखते हुए रूट पर अतिरिक्त रोडवेज बसें लगाई जाएं, ताकि लोगों को सुविधा और सुरक्षा का एहसास हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.