हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टी-20 विश्व कप में श्रीलंका में हुए मैच में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत पर क्रिकेट प्रेमियों की खुशी की सीमा नहीं रही। क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगे हाथ में लेकर जश्न मनाया। कई जगह आतिशबाजी भी की गई। शाम से स्क्रीन से चिपके क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय टीम का 175 रन का स्कोर कम नजर आ रहा था, लेकिन जब पाकिस्तान का पहला विकेट शून्य पर ही गिर गया और छह रन पर दो विकेट स्कोर हो गया तो उत्साह चरम पर पहुंच गया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पूरे मैच में कहीं भी हावी होने का मौका नहीं दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और आखिरी विकेट गिरते ही क्रिकेट प्रेमियों ने शांति नगर, पुष्पांजलि कॉलोनी में जश्न मनाया गया। कई जगह आतिशबाजी करके खुशी मनाई गई। क्रिकेट एसोसिएशन के कमल चावला का कहना है कि यह एकतरफा मुकाबला था, पाकिस्तान कहीं टिकता नजर नहीं आया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
