• Sat. Feb 14th, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली हिंदू एकता यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

ByVijay Singhal

Feb 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत विद्यार्थी विभाग की ओर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवक दोपहिया व चौपहिया वाहनों से हिंदू एकता के गगनभेदी नारों के साथ निकले। यात्रा का शुभारंभ संघ के विभाग कार्यालय से संत बाबा बलरामदास, मोहिनीशरण महाराज, गिरधर शरण, परमेश्वर दास त्यागी, ब्रजदास, सुश्री आराधना सोलंकी आदि संतों व संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व भगवा झंडा दिखाकर किया। यात्रा मसानी, डीग गेट, होली गेट, टैंक चौराहा, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा होते हुए यात्रा आनंद लोक बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में परिवर्तित हो गई। यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा व संतों का माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम् कुमार ने कहा कि भारत की अखंडता हिंदुओं की एकता में निहित है, ऐसे में जाति-पंथ, भाषा-क्षेत्र, उपासना के स्तर पर विविधता होते हुए भी हमें एकजुट रहना है। उन्होंने कहा कि जब जब देश विरोधी शक्तियों ने भारत को कमजोर करने की साजिश रची। समाज ने एकजुट होकर ऐसे सभी कुत्सित प्रयासों को विफल किया है। संयोजक बिजेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कन्हैया अग्रवाल, विजय बंटा, बच्चू सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, शुभ सक्सेना, कान्हा चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, गोकुलेश गौतम, हर्षित सिसौदिया आदि ने भाग लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.