• Tue. Mar 31st, 2026

ओडिशा की जेल तोड़कर भागा कुख्यात अपराधी वृंदावन में दबोचा

ByVijay Singhal

Feb 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ओडिशा की चौद्वार जेल तोड़कर भागे हुए बिहार के कुख्यात अपराधी को ओडिशा की विशेष टीम ने वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर जादौन पार्किंग के समीप से गिरफ्तार कर लिया। अपराधी पीले कपड़े पहन साधु वेश में घूम रहा था। फरार अपराधी ने ओडिशा में ज्वैलरी शॉप में हाई प्रोफाइल डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था। वहां की पुलिस जेल से भागे इसके एक और साथी की तलाश में जुटी है। ओडिशा के जाजपुर जिले की पुलिस की स्पेशल ब्रांच स्कॉड की टीम के साथ इंस्पेक्टर सुशांत कुमार ने शुक्रवार को सुबह बिहार के छपरा निवासी कुख्यात अपराधी मधुकांत सिंह की तलाश में आई। टीम ने किराये की स्कूटी से श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास मिली लोकेशन के आधार पर छानबीन की। जादौन पार्किंग के समीप पीला पटुका पहनकर साधु भेष में घूम रहे मधुकांत सिंह को पकड़ लिया। स्पेशल टीम ने उससे करीब एक घंटे पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अपराधी बिहार निवासी मधुकांत सिंह और शुभम साहनी 4 जनवरी को जाजपुर जिले के पाणीकोइली स्थित पंडा ज्वेलरी शॉप की हाई-प्रोफाइल डकैती के मामले में गिरफ्तार हुए थे। उस दौरान आरोपियों ने दुकान में फायरिंग की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। ये दोनों कैदी शुभम साहनी और मधुकांत सिंह दशहरा उत्सव के दौरान सेल की ग्रिल काटकर भागे थे। तभी ओडिशा पुलिस सरगर्मी से अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.